City Post Live
NEWS 24x7

माओवादी के सक्रिय सदस्य नक्सली कृष्णा ने एसपी के समक्ष किया सरेंडर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

माओवादी के सक्रिय सदस्य नक्सली कृष्णा ने एसपी के समक्ष किया सरेंडर

सिटी पोस्ट लाइव, पलामू/ रांची: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य कृष्णा सिंह ने मंगलवार को झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण पुर्नावास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। कृष्णा ने पलामू एसपी इंद्रजीत महथा के समक्ष सरेंडर किया। एसपी ने सरेंडर नीति के तहत 50 हजार रुपये नगद कृष्णा के पत्नी को सौंपा। एसपी ने बताया कि कृष्णा की पत्नी फूला देवी ने अपने पति को आत्मसमर्पण कराने के लिए आवेदन दिया था। एसपी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच से जांच कराने पर यह जानकारी मिली कि यह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य है। कृष्णा संगठन में 2005 से जुड़ा हुआ था दिसंबर 2016 तक संगठन में सक्रिय रूप से रहा। वर्तमान में कृष्णा नक्सल संगठन के लिए सामान और खबर मुहैया कराता था। इसके खिलाफ हत्या,आर्म्स एक्ट, अपहरण और डकैती के मामले दर्ज है। एसपी ने बताया कि उसके ऊपर सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.