City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना संक्रमित 13 नये मरीजों की पुष्टि,संख्या बढ़कर 609

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी राज्य में 13 नये संक्रमित मामले सामने आने के बाद कोविड-19 पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 609 हो गयी है। रविवार को भी जमशेदपुर से 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जमशेदपुर में संक्रमितों की कुल संख्या-106 हो गई है। जमशेदपुर से मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में 9 क्वारंटाइन सेंटर में थे और एक टाटा अस्पताल में भर्ती था।

वहीं रांची स्थित रिम्स के लैब में भी 640 कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट आयी, इसमें चार मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी, जबकि शेष 636 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इससे पहले आज रंाची में आईआईएम के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। युवक को संदिग्ध पाए जाने पर रांची के कोविड-19 वार्ड लाया गया ।  इसके साथ ही  झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 608 हो गई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.