City Post Live
NEWS 24x7

हॉकी सिमडेगा अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप के फाइनल में

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

हॉकी सिमडेगा अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप के फाइनल में

सिटी पोस्ट लाइव: हिमाचल प्रदेश के मंडी में ऑल इंडिया स्तर पर पांच से सात अक्टूबर तक आयोजित 25वीं 5ए साइड अभिलाषी यूनिवर्सिटी हिम गोल्ड कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा (झारखण्ड) की महिला टीम हॉकी हिमाचल को 3-1 गोल से पराजित कर फाइनल में पहुंच गयी है। सिमडेगा की ओर से सुषमा कुमारी, रेशमा सोरेंग एवं सुप्रिया मुंडू ने 1-1 गोल किया। शनिवार को मैच में बेस्ट खिलाड़ी का पुरस्कार सुप्रिया मुंडू को दिया गया। यह जानकारी शनिवार को हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गुरूवार को खेले गए मैच में सिमडेगा ने हॉकी महाराष्ट्र को 4-3 से तथा हॉकी दिल्ली को 8-0 से पराजित किया था। इस प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा के साथ हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी हिम, हॉकी दिल्ली, हॉकी हरियाणा, हॉकी राजस्थान, हॉकी छत्तीसगढ़ एवं अभिलाषी यूनिवर्सिटी की टीम ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि हॉकी सिमडेगा की टीम में रेशमा सोरेंग, सुषमा कुमारी, अंजू केरकेट्टा, कुनुल भेंगरा, नॉमिता खलखो, दिब्या डुंगडुंग, सुप्रिया मुंडू, रोशनी डुंगडुंग, प्रमोदिनी लकड़ा, मैनेजर सम्मी बड़ा, कोच नवीन मिंज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हॉकी सिमडेगा की टीम की जीत पर सिमडेगा के डीसी जटाशंकर चौधरी, एसपी संजीव कुमार, हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सिमडेगा बन्धन लौंग, हॉकी सिमडेगा की असुंता लकड़ा ने बधाई दी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.