City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस ने बाढ़ को बताया ‘मैन मेड डिजास्टर’, जल संसाधन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

कांग्रेस ने बाढ़ को बताया ‘मैन मेड डिजास्टर’, जल संसाधन मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

सिटी पोस्ट लाइवः कांग्रेस ने बिहार की बाढ़ को मानव निर्मित आपदा बताया है। बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान सदन परिसर में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि बिहार की बाढ़ मैन मेड डिजास्टर है। कई जगहों पर तटबंध टूटे हैं। अगर समय रहते जल संसाधन विभाग के मंत्री, अफसर और इंजिनियरों ने ध्यान दिया होता तो तटबंधन नहीं टूटा होता। कांग्रेस और पूरा विपक्ष यह मानता है कि बाढ़ के लिए सरकार और जल संसाधन मंत्री जिम्मेवार हैं और जल संसाधन मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

वहीं राजद विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सीएम द्वारा बुलायी गयी बैठक में राजद ने स्पष्ट कहा कि बलुआही मिट्टी से तैयार बांध पानी के बहाव को नहीं रोक सकती। सीतामढ़ी सहित बिहार के 12-13 जिलों में बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के अधिकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं हेलीकाॅप्टर से राहत कार्य पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरजेडी की सरकार में एक मंत्री हुआ करते थे पहलाद चैधरी वे चप्पल पहनकर बाढ़ प्रभावितों के बीच रहते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि हर बाढ़ पीड़ित तक सरकारी राहत पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं जबकि हवाई सर्वेक्षण से जमीनी हकीकत का पता नहीं लगता। बाढ़ के नाम पर लूट खसोट हो रही है और जेडीयू के कार्यकर्ता और सरकार के अधिकारी लाखों की लूट कर रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.