City Post Live
NEWS 24x7

खेलगांव में महिला का सर कूचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

खेलगांव में महिला का सर कूचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

रांची,22 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में एक निर्माणाधीन मकान में महिला का ईट- पत्थर से सर कूचकर हत्या करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। महिला (35) लालगंज की रहने वाली थी। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया है। पुलिस ने महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया है । पुलिस के अनुसार महिला के दो बेटे भी है। उसके भाई ने बताया कि रविवार रात 9 बजे वह घर से निकली थी। घर के लोगों को कहा कि वह काम से जा रही है, थोड़ी देर में लौटेगी। सोमवार की सुबह निर्माणाधीन मकान के मालिक मजदूरों के आने पर वहां पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि सेप्टिक टैंक में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद मकान मालिक ने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। घटनास्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर महिला का घर है। स्थानीय लोगों के अनुसार उसका पति पिछले 3 वर्षों से बोकारो में रह रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि महिला रेजा का काम करती थी। सागर नाम के मिस्त्री के साथ भी उसका कथित संबंध बताया जा रहा है। सागर भी शादी शुदा था। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना प्रभारी मोहन कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर डीएसपी यशोधरा पहुँची और जांच पड़ताल की। डीएसपी ने मृतक महिला के बच्चों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को बुलाकर आसपास से जांच के नमूने एकत्र किए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। मौके पर डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.