City Post Live
NEWS 24x7

पाकुड़ में लड़की को पीटने का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : पाकुड़ जिले में एक आदिवासी लड़की को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ पुलिस को आरोपितों पर कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया है।

बताया जाता है कि लड़की पाकुड़ जिले के हाथीमारा इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। लड़का पाकुड़ के महेशपुर इलाके का रहने वाला है। लड़का उसे बस इस बात के लिए पीट रहा है कि लड़की एक गैर आदिवासी लड़के से प्रेम करती है। इसके साथ इस वीडियो को शेयर कर वह इलाके में यह संदेश दे रहा है कि गैर आदिवासी लड़कों से प्रेम करने वालों का यही हश्र होगा।

पाकुड़ के एसपी हृदीप पी जनार्धन ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए गए हैं। पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी को जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक लड़का स्कूल ड्रेस पहनी एक लड़की को सुनसान खेत में ले जाकर पीट रहा है। उसका एक दोस्त इसका वीडियो बना रहे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.