City Post Live
NEWS 24x7

रांची के धुर्वा में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित भेजे गये जेल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रांची के धुर्वा में महिला हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपित भेजे गये जेल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के धुर्वा थाना पुलिस ने महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में आशीष महतो और दुर्गा उरांव शामिल है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक के जले कपड़े का अवशेष बरामद किया गया है। हटिया एएसपी विनीत कुमार ने सोमवार को बताया कि 12 जनवरी की रात धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार के पास से एक महिला का शव बरामद किया गया था। इसकी जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि महिला का दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.