City Post Live
NEWS 24x7

पचास लाख के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

पचास लाख के अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सिटी पोस्ट लाइव, चतरा/ रांची: चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पचास लाख रुपये के अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक लव कुमार सिंह व थाना प्रभारी विकास पासवान के संयुक्त नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने अफीम का खेप पकड़ा है। राजपुर थाना पुलिस को यह सफलता थाना क्षेत्र के बेंगो खुर्द सहातू गांव में मिली है। राजपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित बेंगो खुर्द गांव में एकत्रित होकर कुछ तस्कर बड़े पैमाने पर अफीम की तस्करी करने की फिराक में लगे हैं। इस उद्देश्य से उक्त स्थल पर भारी मात्रा में अफीम, डोडा व अन्य मादक पदार्थ भी स्टाक किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन कर इलाके में अभियान चलाया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान बेंगो खुर्द गांव में स्थित एक घर से 57 किलो गीला अफीम, डेढ़ किलो गांजा व 64 किलो डोडा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। राजपुर पुलिस के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। इससे पूर्व राजपुर पुलिस ने अफीम तस्करों के विरुद्ध इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य करीब पचास लाख रुपये से ज्यादा आंका गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.