City Post Live
NEWS 24x7

पीएलएफआई के नाम पर रंगादारी मांगने के दो आरोपी रांची से गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, सिमडेगा: पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में सिमडेगा पुलिस ने रांची से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ शम्स तबरेज ने गुप्त सूचना के आधार पर सिमडेगा पुलिस टीम को रांची में छापामारी करने का आदेश दिया था। छापामारी अभियान में सिमडेगा पुलिस ने रांची जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी आशीष राजवा तथा संतोष लोहरा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।  पीएलएफआई के नाम पर आशीष राजवार तथा संतोष लोहरा सिमडेगा के व्यवसायियों को फोन कर रंगदारी की मांग करता था। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में पहले से सिमडेगा थाना में  एफआईआर दर्ज किया गया था।
एसपी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आशीष राजवार  रांची जिला के जगरन्नथपुर थाना रजवार मुहल्ला तथा संतोष लोहरा रांची के जगरन्नथपुर थाना के मौसीबाड़ी गांव का रहने वाला है।दोनों को पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि कांड के मास्टरमाइंड की भी तलाश पुलिस कर रही है। एसपी ने  कहा कि शहरी क्षेत्र के प्रिंश चौंक  में  2009 को गालीबारी की घटना में भी शामिल थे। एसपी ने कहा कि जिले के नागरिकों  व व्यापारियों को सुरक्षा तथा संरक्षण देना पुलिस की जिम्मेवारी है। व्यापारी किसी भी मामले में एक बार पुलिस को मौका दें। किसी भी समय नागरिक  कोई भी पुलिस पदाधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत करा सकते है,  उस पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.