City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा नेता हत्याकांड में तीन और अभियुक्त गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

भाजपा नेता हत्याकांड में तीन और अभियुक्त गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: भाजपा नेता मागो मुंडा सहित उनके पुत्र व पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी आलोक ने बताया कि भाजपा नेता मागो मुंडा, उनकी पत्नी लखमनी देवी और पुत्र लिपराय मुंडा की हत्या के तीन और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देवनाथ ओड़ेया उर्फ बच्चा उर्फ बुद्धू (तिनतिला कोपे टोली, अड़की निवासी), दोकन मुंडा (सिरका पसरा बेड़ा) और हिंदू मुंडा उर्फ सोमा (हेठगोव, मुरहू) शामिल हैं। एसपी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में एक अन्य अभियुक्त दोकन मुंडा को अड़की से गिरफ्तार किया गया। तीसरे अभियुक्त हिंदू मुंडा को कोडरमा जिले के डोमचांच से गिरफ्तार किया गया। दोकन मुंडा बगमा के ग्राम प्रधान भैयाराम मुंडा की हत्या में भी शामिल था। इसको लेकर उसके खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी अड़की थाने में दर्ज है। एसपी ने बताया कि दोकन और बच्चा कुख्यात नक्सली संगठन पीएलएफआई के सक्रिय उग्रवादी हैं। उन्होंने बताया कि तिहरे हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान अनुराग राज कर रहे थे। टीम में खूंटी के एसडीअपीओ आषीष कुमार महली, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, मुरहू थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा, एसआई शफीक खान, उमा शंकर, सअनि फिलिप कुजूर के अलावा एसएसबी हूंठ के सशस्त्र बल व जगुआर को शामिल किया गया था। उल्लेखनीय है कि तिहरे हत्याकांंड में पुलिस चार आरोपितों रोतोन मुंडा, खेदन मुंडू उर्फ सुखराम मुंडा, सिरका सरूकद उर्फ सोमाय सारूकद और सागर मुंडा उर्फ सोमा मुंडा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.