City Post Live
NEWS 24x7

रांची : नसे की हालत में गार्ड ले गया रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रांची : नसे की हालत में गार्ड ले गया रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन का गार्ड सोमरा उरांव नशे में था। ब्रेथ एनालाइजर में भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बावजूद रेलवे के क्रू कंट्रोलर एल पाहन और रोस्टर क्लर्क एमबी कुजूर ने उसे ट्रेन ले जाने की इजाजत देकर हजारों यात्रियों की जान खतरे में डाल दी ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट के सीनियर डीओएम सह सीपीआरओ नीरज कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने लोहरदगा स्टेशन पर ट्रेन रुकवा दी। रांची से रेलवे के डॉक्टर और एक गार्ड को भेजा। डॉक्टर ने गार्ड का ब्लड सेंपल लिया। फिर दूसरा गार्ड ट्रेन को लेकर रांची आया। इस दौरान लोहरदगा स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। सीआरपीओ ने गार्ड, क्रू कंट्रोलर और रोस्टर क्लर्क को सस्पेंड कर दिया है। इन तीनों के खिलाफ चार्जशीट दी जाएगी। घटना गुरुवार की है।

तीनों कर्मचारियों ने लापरवाही बरती, विभागीय कार्यवाही होगी :
दक्षिण-पूर्व रेलवे के सीपीआरओ नीरज कुमार ने कहा कि गार्ड नशे में पाया गया था। ब्रेथ एनालाइजर जांच में भी रिजल्ट पॉजिटिव आया था। ऐसे में उससे ड्यूटी नहीं लेनी चाहिए थी। लेकिन क्रू कंट्रोलर और रोस्टर क्लर्क ने लापरवाही बरती। यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। इन तीनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी होगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.