City Post Live
NEWS 24x7

रांची : तौफीक हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची : तौफीक हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : रांची पुलिस नेमो. तौफीक हत्या कांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रांची के सिटी एसपी अमर कुमार ने बताया कि  रांची के कर्बला चौक के निकट रहने वाले मो. तौफिक की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इस मामले के चार आरोपियों विश्नाथ उरांव, अंगद कुमार, सोनू और देवजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार करते हुए बताया कि 25 अक्टूबर की रात महेंद्र प्रसाद महिला कॉलेज के निकट विश्वनाथ उरांव के निवास स्थान पर कसाब को खोजने आया था,मृतक भी काफी नशे में था और गांजा पिलाने के लिए बोला इस पर विश्वनाथ उरांव ने बोला पैसा निकालो, प्रतिदिन दुमको फ्री में गांजा कौन पिलाएगा। इसी बात को लेकर विश्वनाथ उरांव से बहसा-बहसा होने लगी। इसी बीच घर में से बाला और अंगद बाहर आया तथा विश्वनाथ एवं अंगद द्वारा मृतक का दोनों हाथ पकड़ लिया गया और बाला द्वारा मृतक के पेट में चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। तब सभी ने मिलकर मिलकर लाश को महेंद्र कॉलेज कैम्प्स के जाने के सस्ते पर सुरभी अपार्टमेंट के पास सड़क पर डालकर मृतक के स्कूटी के मृतक के शव को रख दिया गया। इन लोगों के निशानदेही पर घटनास्थल से मृतक का खून, दो मोबाईल एवं मल्टी कलर का टोपी भी बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वनाथ उरांव, देवजीत मुखर्जी, अंगद कुमार और सुजीत कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.