City Post Live
NEWS 24x7

रांची: आर्थिक तंगी में युवक ने तालाब में कूद कर दे दी जान

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: बरियातू थाना क्षेत्र स्थित कुसुम बिहार के ग्रीन रेजिडेंसी के रहने वाले युवक ने लॉक डाउन में आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त सत्येंद्र नारायण सिंह के इकलौते पुत्र विकास कुमार सिंह(30) के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि विकास कुमार सिंह ठेकेदारी करता था। लेकिन  लॉक डाउन  के कारण  उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस कारण वह तनाव में रहता था। लेकिन इस बारे में उसके घर में किसी को पता नहीं था। इसी क्रम में शनिवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकलकर बरियातू थाना के पीछे स्थित तेतर टोली तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात  10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके  पिता ने फोन किया।  उसने घर आने की बात कहकर फोट काट दिया। लेकिन जब रात करीब 11 बजे तक घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा तब परिवार के लोगों ने खोजबीन  शुरू की। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचन दी गई। जांच के बाद पुलिस ने विकास के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी सपन महथा ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी से लड़ कर घर से निकला था।आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से युवक ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच  कर रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.