City Post Live
NEWS 24x7

12 हार्डकोर नक्सलियों के पोस्टर जारी, चार पर एक करोड़ का इनाम

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखण्ड पुलिस ने आज राज्य में सक्रिय कुल बारह वांछित हार्डकोर नक्सलियों की तस्वीर तथा उनपर घोषित इनाम सहित उनकी सूची जारी की है। जिसमें सभी हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार एवं उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। 12 हार्डकोर उग्रवादियों में चार उग्रवादियों पर एक करोड़ इनाम की घोषणा की गई है। इनमें किशन दा, तूफान, असीम मंडल, मिहिर बेसरा जैसे हार्डकोर भी शामिल है, इन सभी की ताजा तस्वीरें जारी की गयी है।

झारखंड पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली  मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर गिरिडीह का रहने वाला है, जबकि  प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा पश्चिमी बंगाल के जिला-24 परगना जिले का, अनल  दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मॉझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश भी गिरिडीह का और एक करोड़ का चौथा इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर  पश्चिम बंगाल के  मिदनापुर जिले का रहने वाला है। ठसके अलावा 25लाख के इनामी  चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हाँसदा , लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू , अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव, अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा, 15 लाख के इनामी नक्सली  सुरेश सिंह मुंडा ,जीवन कण्डुलना ,10 लाख के इनामी

महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक की भी तस्वीर जारी की गयी है। इनके एवं इनकी संम्पति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को अथवा पुलिस उप-महानिरीक्षक द0छो0क्षेत्र को 9431706118 पर, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान को 9431706135 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को 9431706480 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची  को 9431706136 पर, पुलिस अधीक्षक खूंटी को 9431706116 पर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां को 9431706529 तथा पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 9431706451 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले को उग्रवादियों के नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कृत किया जायगा तथा उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.