City Post Live
NEWS 24x7

गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के साथ धक्का-मुक्की

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे के साथ धक्का-मुक्की

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झाऱखंड के संतालपरगना की गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निशिकांत दुबे के साथ रविवार दोपहर धक्का-मुक्की की गयी।घटना के संबंध में दुबे ने बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ गोड्डा और महगामा जा रहे थे। तभी पौडैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के पसई बूथ पर वे पहुंचे तो विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार प्रदीप यादव के लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। दुबे ने झाविमो उम्मीदवार प्रदीप यादव पर हमला कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के पसई बूथ पर मेरे साथ प्रदीप यादव के गुंंडों ने मारपीट की। मेरा कॉलर पकड़ा और धक्का-मुक्की की गयी। उन्होंनेे बताया कि तभी मेरा पोलिंग एजेंट बीच में आ गया तो बदमाश उसे उठाकर गांव की ओर ले गये। किसी तरह से पुलिस आ गयी। डीएसपी भी समय पर पहुंच गये। उन्होंने मेरी और मेरे पोलिंग एजेंंट की जान बचाई। दुबे ने बताया कि घटना के समय पत्नी भी साथ थीं, पर वो गाड़ी में ही बैठी थीं। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि मैं सुरक्षित हूं। अभी गोड्डा और महगामा जा रहा हूं। आप संयम बरते और इसका जवाब वोट देकर दें। आप सभी अपने बूथों पर जमे रहिये। लोगों को घरों से बुलाकर वोट दिलवाइये।

निशिकांत के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला

दुबे के खिलाफ शनिवार को कुंडा थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीण विकास विभाग की बीएसटी टीम के प्रवीण कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने 16 मई को निशिकांत दुबे को नोटिस भी दिया था। निशिकांत पर15 मई को कुंडा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया गया है।

भाजपा को उम्मीद, निशिकांत लगाएंगे हैट्रिक

संताल परगना की एकमात्र गोड्डा सीट पर भाजपा का कब्जा है। निशिकांत दुबे यहां से सांसद हैं। उन्होंने लगातार दो बार 2009 और 2014 में इस सीट पर पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा ने तीसरी बार निशिकांत को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा को उम्मीद है कि एकबार फिर वो यहां जीत दर्ज कर हैट्रिक लगायेंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.