City Post Live
NEWS 24x7

खूंटी में पुलिस ने नष्ट की 30 एकड़ में लगी अफीम की फसल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

खूंटी में पुलिस ने नष्ट की 30 एकड़ में लगी अफीम की फसल

सिटी पोस्ट लाइव, खूंटी: जिले में अफीम की खेती नष्ट करने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। जनवरी के सप्ताह से चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने अब तक लगभग 30 एकड़ जमीन में की गयी अफीम की फसल को नष्ट किया है। यह जानकारी खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने दी। एसपी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट की गयी है, उनमें खूंटी थाना क्षेत्र के दूरस्थ जंगली क्षेत्र में सात एकड़, मुरहू थाना क्षेत्र में 10 एकड़ और अड़की थाना क्षेत्र में सात एकड़ तथा साइको और मारंगहादा थाना क्षेत्र में तीन-तीन एकड़ में लगी फसल को पुलिस ने नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में अफीम की खेती की गयी थी, उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए राजस्व विभाग से जमीन की विस्तृत जानकारी मांगी गयी है। एसपी ने बताया कि अफीम की खेती नष्ट करने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में अफीम की खेती कुछ कम की गई है। इस बार दूरस्थ जंगली क्षेत्रों में ही अफीम की खेती की गई है, जो सड़क से जाने पर सामान्यतया नजर नहीं आती। उल्लेखनीय है कि जिले के हजारों एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पिछले कुछ वर्षों से की जाती रही है। वर्ष 1917 में पुलिस ने 15 सौ एकड़ से अधिक भू खंड में अफीम की को नष्ट किया था। वर्ष 2018 में बारह सौ एकड़ से अधिक खेत की अफीम खेती नष्ट की गयी थी। गत वर्ष साढे सौ एकड़ जमीन की खेती नष्ट हुई थी। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ग्रामीणों से अफीम की खेती न करने और इसकी खेती से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.