City Post Live
NEWS 24x7

पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा को किया गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा गंझू उर्फ सेन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी वारियर को मिली सूचना के आधार पर कुंदा पुलिस ने माओवादी के पूर्व सक्रिय सदस्य सेठा गंझू गिरफ्तार किया। सेठा की गिरफ्तारी सरजामातु गांव से शनिवार की देर रात हुई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सेठा गंझू उग्रवादी मामले में नामजद अभियुक्त है। थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि सेठा पूर्व में भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ कुंदा थाने के अलावा अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में माओवादियों का वर्चस्व समाप्त होते ही सेठा उग्रवादी संगठन टीएसपीसी में चला गया था। 10 वर्षों तक सेठा टीएसपीसी में सक्रिय रहा। उसके बाद वह संगठन छोड़कर कहीं छिप गया था। गुप्त सूचना मिली की सेठा सरजामातू गांव आया हुआ है। इसके बात त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और सरजामातू गांव में छापेमारी कर सेठा को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में प्रशिक्षु दरोगा भोलानाथ प्रमाणिक के अलावा जिला बल के दर्जनों जवान शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.