City Post Live
NEWS 24x7

दो लाख का इनामी पीएलएफआई नक्सली अजय पूर्ति समेत अन्य गिरफ्तार

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, पीएलएफआई के दो लाख रुपये के इनामी सदस्य अजय पूर्ति समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षों से पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना और खूंटी जिले में सक्रिय रहे दो लाख के इनामी अजय पूर्ति  समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

 

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि अजय पूर्ति के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में 43 अपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि सात मामले खूंटी जिले में दर्ज हैं। पुलिस को अजय पूर्ति की और उसके सहयोगियों की वर्षों से तलाश थी। इनकी गिरफ्तारी बंदगांव थाना क्षेत्र से हुई है, जिसमें इनकी निशानदेही पर कई हथियार एवं अन्य जरूरी सामान भी बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक  ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में  बताया कि इनके सक्रिय होने की सूचना पर चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा के नेतृत्व में एक अभियान शुरू किया गया था और इस अभियान दल के द्वारा सूचना के सत्यापन के दौरान इनकी गिरफ्तारी संभव हो पाई इसमें जिला पुलिस के साथ सीआरपीएफ की भी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.