City Post Live
NEWS 24x7

रांची में ओवरटेक करने को लेकर फायरिंग और चाकूबाजी में एक की मौत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पसत लाइव, रांची: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा चौक के समीप ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त अरगोड़ा बस्ती निवासी रोहित कश्यप के रूप में की गई हैं। बताया जाता है कि शनिवार देर रात रोहित कश्यप अरगोड़ा चौक के पास से अरगोड़ा बस्ती वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में शिव मंदिर से थोड़ी दूर आगे पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी पर सवार दो लड़के पहुंचे। जो काफी तेजी से रोहित के स्कूटी को ओवरटेक करना चाहे जिस पर मृतक और उनके बीच में विवाद हुआ । इसी क्रम में विवाद बढ़ा और दोनों अज्ञात लड़के हवा में फायरिंग किये। इसके बाद अज्ञात दोनों युवक ने रोहित के पेट में चाकू मार दिया और भाग गए। आनन-फानन में घायल रोहित के स्कूटी में सवार दो दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोहित को इलाज के लिए रिम्स भेजा, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। स्कूटी पर सवार अज्ञात दो युवकों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के सुराग मिले हैं। उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.