City Post Live
NEWS 24x7

कुख्यात अपराधी विकास दुबे की आश्रमों में भी हो रही खोजबीन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का सबसे चर्चित और खतरनाक अपराधी विकास दुबे की खोजबीन में लगी कानपुर देहात जनपद की पुलिस ने बिकरु गांव से लगे शिवली थाना इलाके में बने कई आश्रमों में खोजबीन शुरू कर दी है। देश में विकास दुबे को आज हर कोई जान रहा है। कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने बीते दिनों प्रदेश की सेवा में लगे एक सीओ समेत आठ पुलिस कर्मीयों को गोलियों से भूंज दिया था। घटना को अंजाम देकर वह अपराधी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। उसके दर्जनों साथी भी मौके से फरार हो गए थे। वहीं पुलिस की सतर्कता से दो लोगों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। बताया जा रहा है वह दोनों लोग उस दिन घटना में शामिल थे। उसके बाद पुलिस का बस एक ही काम रह गया है इस कुख्यात अपराधी को ढूंढ कर सलाखों के पीछे करना। जिसको लेकर पुलिस प्रदेश के हर जनपद में उसे चप्पे चप्पे पर ढूंढ रही हैं। इसी कड़ी में कानपुर देहात पुलिस भी उस अपराधी को ढूंढ रही है।

कानपुर देहात में भी था विकास का दबदबा 
कानपुर के चौबेपुर, बिल्हौर, शिवराजपुर ही नहीं बल्कि चौबेपुर थानाक्षेत्र से जुड़े कानपुर देहात के शिवली थानाक्षेत्र में भी विकास का अच्छा खासा दबदबा था। विकास के कनेक्शन इस जनपद में भी थे और लोगों में भय भी व्याप्त था। इसी को लेकर जनपद की पुलिस यहां भी उसकी खोजबीन कर रही है।
आश्रमों में भी पुलिस विकास की कर रही खोजबीन 
इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला विकास दुबे जब अभी तक पुलिस गिरफ्त में नही आया तो पुलिस इसकी हर जगह खोजबीन कर रही है। हालांकि की फरीदाबाद में विकास को एक होटल के देखे जाने की कयास लगाए जा रहे हैं। जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स जनपद के आश्रमों में भी खोजबीन कर रहे हैं कहीं यह कुख्यात अपराधी अपना वेश बदलकर इन जगहों पर तो नहीं रह रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.