City Post Live
NEWS 24x7

एनसीबी ने 8.25 लाख के अफीम के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 8.25 लाख के अफीम के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार किया हैं। ब्यूरो सूत्रों ने बुधवार को बताया कि खूंटी से 7.5 किलो अफीम एक कार पर लेकर आ रहे एक नाबालिग लड़की सहित चार लोगों काे तुपुदाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर अफीम रिसीव करने वाले चतरा के इटखोरी निवासी अरुण दांगी को गिरफ्तार किया गया। खूंटी से आ रहे चारों आरोपी अरुण के पास हजारीबाग माल पहुंचाने जा रहे थे। यह जानकारी बुधवार को एनसीबी एसपी सुरेश सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि 7.5 किलो अफीम का बाजार मूल्य 8.25 लाख रुपये होगी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने एनसीबी को बताया है कि वे लोग हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, राजस्थान , मुंबई सहित अन्य राज्यों में अफीम की सप्लाई करते है। कुछ दिन पहले भी नामकुम क्षेत्र से अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी एसपी सुरेश सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को तीनों आरोपी खूंटी से कार में साथ लेकर चल रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। लड़की के साथ रहने से यह लगेगा कि परिवार के लोग किसी आवश्यक काम से कही जा रहे है़ लेकिन एनसीबी को कार में अफीम की तस्करी के पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद छापामारी में नाबालिग लड़की भी कारोबार में संलिप्त पायी गयी। छापामारी टीम में इंटलीजेंस ऑफिसर एम मीना कुमारी, संजय ओहदार, कृष्णा पाणिग्रही सहित कई पदाधिकारी व सिपाही छापेमारी टीम में शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.