City Post Live
NEWS 24x7

नक्सलियों का झारखंड और बिहार बंद 16-17 को, पुलिस अलर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नक्सलियों का झारखंड और बिहार बंद 16-17 को, पुलिस अलर्ट

सिटी पोस्ट लाइव : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 16-17 अक्टूबर को दो दिवसीय बिहार और झारखंड बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में भाकपा माओवादी के पूर्वोत्तर बिहार- झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता प्रतीक ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। विज्ञप्ति में बंद का कारण दो नक्सलियों को फांसी की सजा को बताया गया है। मालूम हो कि पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार और 7 जवानों की हत्या मामले में न्यायालय ने दो नक्सलियों प्रवीर और ताला बास्की को 26 सितंबर को फांसी की सजा सुनाई थी। इसी मामले को लेकर नक्सलियों ने 16 -17 अक्टूबर को बिहार के सात और झारखंड के छह जिलों को बंद करने की घोषणा की है। इनमें बिहार के जमुई, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, बांका भागलपुर और झारखंड के गिरिडीह, दुमका ,देवघर ,कोडरमा और पाकुड़ शामिल हैं। नक्सलियों ने बंद से दवा, पानी, दूध और एंबुलेंस सहित प्रेस को मुक्त रखा है। नक्सलियों के बंद को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस मुख्यालयों की ओर से बंद बुलाए गए जिलों के एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थल और हाईवे पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है। एहतियात के तौर पर एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाने का भी निर्देश दिया गया है। उधर गिरिडीह जिले में जैन तीर्थ स्थल मधुबन को भी दो दिनों तक बंद रखने का नक्सलियों ने ऐलान किया है। 12- 13 अक्टूबर को वहां बंद की घोषणा की गई है। बंद की घोषणा से वहां पुलिस अलर्ट है। बताया जाता है कि जैन संस्थानों पर मजदूरों का शोषण का आरोप लगाते हुए इस बंद का घोषणा नक्सलियों ने विज्ञप्ति जारी कर की थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.