City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में हथियार बल पर बंधक बना की भीषण डकैती, इलाके में फैली सनसनी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय में डकैतों ने शिक्षिका संगीता कुमारी एवं विद्युत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी टिंकू कुमार के घर में घुसकर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नया टोला बाघी वार्ड नंबर 11 की बताई जा रही है. वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात तीन की संख्या में डकैतों ने घर के खिड़की के ग्रिल काटकर घर में दाखिल हो गए और घर के लोगों को घंटों बंधक बनाकर घर के कई महत्वपूर्ण चीज लूट लिया.

जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने 3 भरी सोना, 40 हजार नगद समेत कई महत्वपूर्ण वस्तु डकैतों ने लूटा और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की और डकैतों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है. अब देखना यह होगा कि डकैतों को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं.

                                                                                                                                        बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.