City Post Live
NEWS 24x7

माओवादी आलोक के दस्ते का सदस्य डॉ. विजय गिरफ्तार, आईडी और केन बम मिला

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

माओवादी आलोक के दस्ते का सदस्य डॉ. विजय गिरफ्तार, आईडी और केन बम मिला

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बिरलुटुदाग जंगल से माओवादी दस्ते का सदस्य सरयू यादव उर्फ डॉ. विजय को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर आईडी और केन बम सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। शुक्रवार को राजपुर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अभियान निगम प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सरयू यादव, आलोक के दस्ते का सदस्य है। पिछले दस वर्षों से वह माओवादी दस्ते में शामिल था। माओवादी सरयू आईडी बनाने में दक्ष बताया जाता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी बरियार को गुप्त सूचना मिली थी कि आलोक का दस्ता बिरलुटुदाग की गोलुवा पहाड़ी के आसपास है। इस सूचना पर एसपी ने एक टीम बनाई जिसमें राजपुर थाने के सब इंस्पेक्टर विकास पासवान और सीआरपीएफ 22वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट शामिल थे। उनके नेतृत्व में बिरलुटुदाग के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस जैसे ही बिरलुटुदाग की गोलुबा पहाड़ी के समीप पहुंची, वैसे ही एक युवक दौड़ने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम सरयू यादव उर्फ डॉ. विजय बताया। वह माओवादी आलोक के दस्ते का सदस्य है। पुलिस ने सरयू की निशानदेही पर एक केन बम, एक आईडी, वर्दी, खाना बनाने का सामान आदि बरामद किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.