City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के गिरिडीह में अपराधियों ने की पशु व्यवसायी की हत्या

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड के गिरिडीह में अपराधियों ने की पशु व्यवसायी की हत्या

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के विशुनपुर खेतदबार के महडूडीह मुख्य पथ पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। घटना रविवार की देर रात की है। सोमवार की सुबह पुलिस ने उक्त पथ से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान जोंगाबाद के कोचाबेडा स्थित महेशलिट्टी गांव निवासी सदाकत अंसारी उर्फ रामेश्वर मियां के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि सदाकत अंसारी व्यापारी का काम करता था। प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर जानवरों की खरीदारी करता था। जानकारी के अनुसार सदाकत अंसारी रविवार दोपहर लगभग तीन बजे घर से निकला था। वह अपनी बेटी के घर बोनसिंघा गया। इसके बाद शाम पांच बजे घर के लिए निकला। परिजनों के अनुसार घर से निकलते समय उसके पास नगद 50 हजार रुपये भी थे। रविवार देर रात तक सदाकत अंसारी घर नहीं लौटा, तो परिजन ने सदाकत के फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया। लेकिन नंबर नहीं लगा | अहले सुबह जब ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों ने शव को सड़क पर देखा, तो आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि सदाकत का हाथ पीछे से बांधकर धार दार हथियार से हत्या की गई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.