City Post Live
NEWS 24x7

जमशेदपुर की लड़की संग ट्रेन में दुष्कर्म, चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती

पीड़िता की स्थिति गंभीर, बोल पाने की स्थिति में नहीं, पर्ची में लिखकर दी दुष्कर्म की जानकारी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

जमशेदपुर की लड़की संग ट्रेन में दुष्कर्म, चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड के चाईबासा में चक्रधरपुर में एसआई (सब इंस्पेक्टर) की बेटी के साथ ट्रेन में दुष्कर्म करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार युवती को गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने पर्ची में लिख कर दुष्कर्म की बात बतायी है। वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। घटना टाटानगर स्टेशन से चक्रधरपुर स्टेशन के बीच ट्रेन में है। ट्रेन टाटानगर से चक्रधरपुर की ओर जाने के लिए करीब 3.15 बजे खुली थी। बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम आरपीएफ ने स्टेशन से युवती को बेहोशी की हालत में बरामद किया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ करने पर युवती ने कागज पर लिखकर बताया कि ट्रेन में एक अपराधी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती जमशेदपुर की रहने वाली है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गयी है। आरपीएफ ने स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। उसमें युवती के साथ दो युवक को देखा गया है। युवती का मोबाइल फोन की सीडीआर (कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड) निकाल कर जांच करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.