City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा नेता की बंदूक से चली गोली, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रवींद्र राय के चालक समेत दो जख्मी 

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: भाजपा नेता सुबोध राय की बंदूक से गुरुवार को गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में भूलवश गोली चल गयी। इससे भाजपा नेता व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के चालक जख्मी हो गए। चालक की हालत गंभीर है। उसे रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद डॉ रवींद्र कुमार राय व सुबोध राय मानपुर पिहरा चौक में राजेंद्र लाल के दुकान में बैठकर लोगों से बात कर रहे थे। यहां सुबोध राय हाथ में बंदूक लिये हुए थे। बंदूक की मुंह जमीन की तरफ था। अचानक उससे फायरिंग हो गई। फायरिंग होने के बाद गोली राजेन्द्र लाल की दुकान में फर्श की टाइल्स से जा टकराई और टाइल्स का टुकड़ा उपेन्द्र सिंह के माथे में लग गई। साथ ही डॉ रवींद्र राय के चालक के गर्दन में भी टाइल्स का टुकड़ा घुस गया। उपेन्द्र सिंह को हल्की चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। आनन-फानन में भाजपा के माल्डा मंडल अध्यक्ष सौदागर साव व सभी नेता उसे राजधनवार ले गए। चिकित्सक ने कहा कि गर्दन में टाइल्स का एक छोटा टुकड़ा घुस गया है ,जिसका आपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची में भर्ती किया गया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.