City Post Live
NEWS 24x7

गिरिडीह पुलिस ने छह साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह: साइबर थाना पुलिस ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी गांव से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के गिरफ्तारी की पुष्टि साइबर पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने की है । गिरफ्तार अपराधियों में राुहल मंडल, विजय मंडल, सुनील मंडल, विनोद मंडल, वीरेन्द्र मंडल और दिनेश मंडल  शामिल है। हालांकि कुछ अपराधी फरार होने में सफल रहे।  विजय मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के भावानंद गांव का रहने वाला है। जबकि वीरेन्द्र और दिनेश मंडल जीतकुंडी गांव के रहने वाला हैं। राुहल और विनोद मंडल गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोमुंडा गांव का रहने वाला है। वहीं सुनील मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के नावाडीह के कुहटी गांव के रहने वाले है। साइबर थाना में इन अपराधियों के खिलाफ नगरी गांव निवासी रामेशवर टुडु ने केस दर्ज कराया है। रामेशवर टुडु के अनुसार इन अपराधियों के किसी साथी ने उसके खाते में 54 हजार जमा कराया था। खाते में डिपाॅजिट राशि को लेकर अलर्ट मैसेज भी आया था।
इसी दौरान गत मंगलवार को उसे फोन कर 54 हजार रुपय मांगे गए। भुक्तभोगी रामेशवर टुडु के अनुसार उसके खाते में किस ने पैसे जमा किए। इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। लेकिन गिरफ्तार साइबर अपराधियों में एक अपराधी से रामेशवर टुडु की पहचान थी। इसी पहचान को आधार बताकर गिरफ्तार अपराधियों में एक अपराधी ने भुक्तभोगी के बैंक खाते में 54 हजार रुपय जमा कराया। इसी रुपये को लेने के लिए विनोद मंडल ने फोन कर सारे रुपये मांगे। यही नहीं  दो बाइक से पांचों अपराधी उसे मिले, और बैंक खाते से सारे पैसे देने का दबाव दिया। नहीं देने पर अपराधियों ने रामेशवर टुडु को जान से मारने की धमकी भी दिया। लेकिन भुक्तभोगी ने देने से इंकार करते हुए मामले की जानकारी साइबर थाना पुलिस को दिया। इस बीच धोखे से गांव के ही पिंटू मंडल से उसकी पहचान थी। पिंटू मंडल ही उसे धोखे से एटीएम कार्ड लिया और खाते से 16 हजार रुपया निकाल लिया। पिंटू मंडल को गिरफ्तार अपराधियों को साथी बताते हुए भुक्तभोगी ने पिंटू मंडल समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया। इन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.