City Post Live
NEWS 24x7

गिरिडीह : नक्सली समर्थक पत्थर व्यवसायी की 13 प्रोपर्टी सील

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

गिरिडीह : नक्सली समर्थक पत्थर व्यवसायी की 13 प्रोपर्टी सील

सिटी पोस्ट लाइव, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिला प्रशासन ने भाकपा माओवादी समर्थक पत्थर व्यवसायी मनोज चौघरी की करोड़ो की प्रोपटी सील की है। शनिवार को डुमरी के एसडीपीओ नीरज सिंह और सदर अंचल अधिकारी धीरज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने मधुवन थाना क्षेत्र में छ्ह प्लाट और गिरिडीह शहर में सात प्लाट को सील किया गया। जब्त प्लाट की कीमत पॉच करोड़ से अधिक आंकी गयी है | बताया जाता है कि जब्त जायदादों में माओवादियों द्वारा इलाके में वसूली गयी लेवी की राशि का निवेश किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले नक्सली झरी महतो की भी कई प्रोपर्टी सरकारी निर्देश के बाद जब्त की गयी थी। जब्त सभी प्लाट पर पहले ही नोटिस चिपकाये गये थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.