City Post Live
NEWS 24x7

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व लिपिक को मारी गोली, गम्भीर

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व लिपिक को मारी गोली, गम्भीर
सिटी पोस्ट लाइव, देवघर: सोमवार को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले डीआरडीए के पूर्व प्रधान लिपिक कामेश्वर प्रसाद सिंह को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें गम्भीर हालात में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह ने सदर अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा, दो जिंदा कारतूस के साथ कुछ अन्य सामान बरामद किया है। बताया गया कि सोमवार सुबह कामेश्वर सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। तभी हदहदिया  पुल के पास उनके पीछे दो युवक साथ हो लिए और उनका नाम पूछकर गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। एसडीपीओ ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.