City Post Live
NEWS 24x7

अफवाह फैलाने के मामले में 107 लोगों पर एफआईआर दर्ज, 93 गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अफवाह फैलाने के मामले में 107 लोगों पर एफआईआर दर्ज, 93 गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पुलिस कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉक डाउन में सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के मामले में अब तक 107 प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में 181लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं मामले में 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
किन जिलों में कितने एफआईआर
राज्य में अब तक इस मामले में 107 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें रांची में 11,खूंटी में 2,रामगढ़ में 5 लोहरदगा में 0, गुमला में 3, सिमडेगा में 2,जमशेदपुर में 6 ,चाईबासा में 3,सरायकेला में 3,धनबाद में 9,बोकारो में 3,पलामू में 16,गढ़वा में 7,लातेहार में 5,हजारीबाग में 3,चतरा में 6,कोडरमा में 1,गिरिडीह में 4,दुमका में 3,जामताड़ा में 0, साहेबगंज में0 , पाकुड़ में 2, गोड्डा में 4 और देवघर में 9 मामले शामिल हैं।
पलामू में हुए हैं सबसे ज्यादा एफआईआर
पलामू में सबसे ज्यादा 16 एफआईआर दर्ज किए गए हैं। इसके बाद  रांची में 11 एफआईआर दर्ज किए गए है। तीसरे स्थान पर धनबाद जिले में 9 एफआईआर दर्ज किए गए।
लातेहार में हुई है सबसे ज्यादा गिरफ्तारी
राज्य में अफवाह फैलाने के मामले में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी लातेहार जिले में हुई है। अब तक मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। वही पलामू और चतरा में 9 और गढ़वा में 8लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।
तीन जिलों में एक भी मामला नहीं हुआ दर्ज
लोहरदगा ,जामताड़ा और साहेबगंज में सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। तीनों जिले में एक भी एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।
गढ़वा  में सबसे ज्यादा आरोपित
अफवाह फैलाने में सबसे ज्यादा आरोपित गढ़वा जिले में बनाए गए है। मामले में 26 आरोपी बनाए गए हैं। वहीं चतरा में 23, पलामू में 17 और जमशेदपुर में 13 आरोपित बनाए गए हैं। जबकि रांची और लातेहार में 11-11 आरोपित बनाए गए है। एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा ने सोमवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर ना करें और ना ही लाइक करें। अफवाह फैलाने वालों पर कानून की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.