City Post Live
NEWS 24x7

साइबर अपराध मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

साइबर अपराध मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार 

सिटी पोस्ट लाइव,  जामताड़ा: जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों का गढ़ रहा है। इसका खुलासा आए दिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से होता रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव से  पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दाउद मियां अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी कर एक करोड़ से भी अधिक की संपत्ति बनायी है। दाउद मियां अपने तीन बेटों के साथ वारदातों को अंजाम देता था। अवैध संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने के बाद दाउद मियां के घर में दबिश दी। छापेमारी में दाउद और उसके बड़े बेटे कलीम मियां को पुलिस ने धर दबोचा। जबकि उसके दो अन्य बेटे हलीम और अलीम फरार होने में सफल रहे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कार्पियोएक आपाची मोटर साइकिल कई मोबाइल एवं फर्जी सिम बरामद किया है। इस संबंध में जामताड़ा साईबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.