सिटी पोस्ट लाइव, लोहरदगा: लोहरदगा में पुलिस की माओवादियों के साथ शुक्रवर को सेरेंगदाग के रास्ते शाही घाट में मुठभेड़ हुई। जानकारी अनुसार इस मुठभेड मे जिला पुलिस के जवान उपेन्द्र सिंह और सैप के अरविंद पाण्डेय के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। वही कुछ और जवान के घायल होने की सूचना है। माओवादियों ने आइडी ब्लास्ट कर पुलिस पर हमला किया, फिर गोलियां भी चलायी। पुलिस के अतिरिक्त बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सर्च आपरेशन जारी है।
Read Also
Comments are closed.