City Post Live
NEWS 24x7

दुमका : आपसी विवाद में चाकू से वारकर पत्नी की हत्या की

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका : आपसी विवाद में चाकू से वारकर पत्नी की हत्या की

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में शुक्रवार देर शाम पति ने पत्नी को चाकू घोंप हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति बिमल मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के बेहड़ाबाग गांव की है। मृतका मिरू हांसदा (32) है। जानकारी के अनुसार दोनों की शादी चार साल पूर्व हुई थी। दोनों से कोई बच्चा नहीं है। कुछ दिनों से पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था। रोज की तरह देर शाम को आरोपी पति बिमल मरांडी काम से घर लौटा। तभी किसी बात को लेकर पत्नी मिरु हांसदा से विवाद हुआ। विवाद विकराल रूप धारण कर लिया, जहां आरोपी पति बिमल मरांडी आवेश में आकर समीप पड़े चाकू से पत्नी पर प्रहार कर दिया। गला पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे मिरु हांसदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना प्रभारी कमलनाथ सिंह पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.