City Post Live
NEWS 24x7

रंजय हत्याकांड में शामिल चंदन को खोजने बिहार जाएगी धनबाद पुलिस

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रंजय हत्याकांड में शामिल चंदन को खोजने बिहार जाएगी धनबाद पुलिस

सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के दूसरे शूटर चंदन शर्मा को खोजने के लिए धनबाद पुलिस बिहार जाएगी। पुलिस रिमांड पर लिए गए हर्ष ने पूछताछ में चंदन शर्मा का पता ठिकाना बिहार का बताया है। इससे पहले भी इस हत्याकांड में शूटर नंदकुमार उर्फ़ मामा की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर चंदन की तलाश पुलिस ने की थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। दरअसल, पुलिस चंदन शर्मा को नहीं पहचानती है। इस कारण अंधेरे में ही तीर चला रही है। इस मामले में मामा के बयान पर पुलिस ने डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के मौसेरे भाई हर्ष सिंह को अभियुक्त बनाया। इसके बाद हर्ष ने अदालत में आत्म समर्पण कर दिया था। झरिया विधायक संजीव सिंह के करीबी रहे रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी,2017 को हुई थी। हर्ष ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि रंजय से उसकी जान को खतरा था। नहीं मारता तो रंजय उसकी हत्या कर देता, इसलिए उसकी हत्या करवाई गयी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित हर्ष को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया। वहां से उसे मेदिनीनगर मंडल कारागार में भेज दिया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.