City Post Live
NEWS 24x7

धनबाद से रांची आ रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

धनबाद से रांची आ रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो: झारखंड में धनबाद के कतरास के रहने वाले भाजपा नेता विनय कुमार सिंह पर बुधवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने हमला किया। हमले में उन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार धनबाद के कतरास निवासी भाजपा नेता इंटरसिटी ट्रेन में सवार होकर धनबाद से रांची आ रहे थे ट्रेन जैसे ही बोकारो स्टेशन से चलनी शुरू हुई पांच अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी राधागांव स्टेशन पर ट्रेन स्लो होने पर उतर गये और फरार हो गये। हमले में भाजपा नेता को ज्यादा चोट नहीं आई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है सूत्रों के अनुसार अपराधी कतरास से ही विनय सिंह का पीछा कर रहे थे

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.