City Post Live
NEWS 24x7

कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया डायन बिसाही में हत्या का आरोप

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया डायन बिसाही में हत्या का आरोप

सिटी पोस्ट लाइव, लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना इलाके में कुएं से मासियातू गांव निवासी चंद्रमणि देवी (65) की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि डायन बिसाही के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग लगातार चंद्रमणि को डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। पूर्व में भी कई बार चंद्रमणि के साथ मारपीट की गयी थी और आज उसकी हत्या कर दी गयी। मृतका के पति अकला भुइयां ने बताया कि चंद्रमणि तीन दिनों पहले बेटी के घर जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन वह बेटी के घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। रविवार को कुएं से उसका शव मिला। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुभाष पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.