City Post Live
NEWS 24x7

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, पत्थर खदान में मिला शव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, पत्थर खदान में मिला शव

सिटी पोस्ट लाइव, गुमला : रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली स्थित एक पत्थर खदान में रविवार रात एक महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान डाड़टोली निवासी करमा कुजूर की पत्नी रुनिया कुजूर (35) के रूप में की गई। रुनिया स्वास्थ्य सहिया का भी काम करती थी।

पति को खाना पहुंचाने गई थी खेत
लोगों को शव पड़े होने की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका के पति करमा कुजूर ने बताया कि वो रविवार रात करीब 9 बजे करमा कुजूर को खाना पहुंचाने खेत पर गई थी।

रात में नहीं लौटी वापस घर
खाना देकर रुनिया वापस चली आई। घर आने के बाद गांव में नयाखानी का पर्व होने के कारण वह फिर गांव की अखरा की ओर निकली थी। पर रात को घर वापस नहीं आई। सुबह ग्रामीणों द्वारा पता चला की पत्थर खदान में रुनिया की लाश पड़ी हुई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.