City Post Live
NEWS 24x7

सीआईडी ने 33 करोड़ के कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एक आरोपित को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने सरायकेला जिले के कोऑपरेटिव बैंक मैं हुए 33 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में शनिवार को कौशल कुमार सिन्हा को गिरफ्तार किया है। कौशल कुमार सिन्हा तत्कालीन बैंक के शेयर मनसाराम महतो के मुख्य सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि सीआईडी की टीम ने मनसा राम महतो को जमशेदपुर से 24 जून को गिरफ्तार किया था। इस कांड में पूर्व में ही मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील कुमार सतपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सीआईडी सूत्रों ने बताया कि झारखंड कोऑपरेटिव बैंक सरायकेला में करीब 33 करोड़ के लोन घोटाले में सीआईडी के जांच के क्रम में सामने आए साजिश के तहत कौशल कुमार सिन्हा अपनी कंपनी सौरभ इंजीनियरिंग वर्क्स के खाते 100207 का इस्तेमाल कांड के मुख्य आरोपित को राशि ट्रांसफर करने के लिए किया करते थे। इस खाते में करीब 35.72 लाख रुपए मुख्य आरोपित के खाता संख्या 10 37 50 135 में ट्रांसफर किए गए बाकी 4 .72 लाख रुपये का उपयोग कौशल कुमार ने खुद किया था। गौरतलब है कि मामले के मुख्य भी आरोपित के फर्म पिंटू इंजीनियरिंग में कौशल कुमार सिन्हा एक डायरेक्टर के रूप में नामित है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.