City Post Live
NEWS 24x7

चास में गांजे के अवैध धंधे का खुलासा, एक गिरफ्तार

गिरफ्तार विनोद कुमार के पास पौने तीन किलो गांजा बरामद

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

चास में गांजे के अवैध धंधे का खुलासा, एक गिरफ्तार

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो : पुलिस ने चास के तारानगर में गांजे के अवैध धंधे का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान चास पुलिस ने विनोद कुमार नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बुधवार को चास के अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी बहामन टुडू ने चास थाने में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इन दिनों चास क्षेत्र में गांजे की बिक्री धड़ल्ले से होने की खबर पुलिस को मिल रही थी, लेकिन इसके अवैध धंधेबाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस ने तारानगर स्थित विनोद कुमार के घर में छापेमारी की। वहां से दो किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। छापेमारी टीम में एसडीपीओ चास, दो बीडीओ, एक सांख्यिकी पदाधिकारी,चास थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जायेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.