City Post Live
NEWS 24x7

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप

सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा: झारखंड के गढ़वा के रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में शनिवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। महिला चंचला देवी बहियार खुर्द गांव की रहने वाली थी। जबकि उसका मायका धुरकी थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार चंचला की शादी वर्ष 2017 में अध्योध्या पासवान के पुत्र अनुज पासवान के साथ हुई थी। बताया जाता है कि चंचला की शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान किया करते थे। चंचला देवी के पिता अरूण राम ने बताया कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। आये दिन उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। चंचला ने छठ महापर्व का व्रत किया था। शनिवार को उसने प्रसाद भी बनाया था। छठ व्रत में उसका छोटा भाई शिवशंकर पासवान बहन के घर गया था। बताया जाता है कि उसे फलाहारी लाने के लिए रमना बाजार भेजा गया था। इसके बाद चंचला के ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इधर चंचला के मायके वालों ने उसके पति अनुज पासवान, ससुर अयोध्या, सास कमला देवी सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस चंचला के पति अनुज पासवान को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों को शव सौंप दिया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.