City Post Live
NEWS 24x7

माओवादियों के आईईडी विस्फोट में घायल हुए 25 जवान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

माओवादियों के आईईडी विस्फोट में घायल हुए 25 जवान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने आईईडी विस्फोट किया। जिसमें 25 जवान घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार सुबह की है। घायल जवानों में सुनील कलिता, पटेल हेम्ब्रम, कुलजीत सिंह, दुलार दास, प्रदीप शर्मा, विक्रम सिंह, अबसूल महराज, चितरंजन जेना, रंजीत कुमार, सतीश, कलेश्वर उरांव, शम्भु मंडल, सुरेश एड्डी, अनुज, मो रहमान, अनिल, गणेश भासले, राजेश बिक्की, धर्मदेव राम, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार, एस कुणाल, सुमन दत्ता , पुकान और स्वामी शामिल है। सभी घायलों का इलाज भगवान महाबीर मेडिका सुपरस्पेलिटी हॉस्पिटल (मेडिका) रांची में चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर मेजर रमेश दास ने बताया कि चार जवान पटेल हेम्ब्रम, कुलजीत सिंह, प्रदीप शर्मा और सुनील कलिता गंभीर रूप से घायल है। इनमें सुनील कलिता की हालत नाजुक है। 11 जवानों को  स्पिलिंटर इंजुरी है।घायलों में 10 को ऑर्थो टीम ऑब्जरवेशन में रखा है। इनकी स्थिति स्टेबल है। घटना की जानकारी मिलते ही डीजीपी डी के पांडेय सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुँचे और जवानों की पूरी जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। घायल जवानों को रक्त भी चढ़ाया गया। रांची के सिटी डीएसपी के बॉडीगार्ड अविनाश सिंह ने जवानों को ओ निगेटिव ब्लड डोनेट किया। रांची के सांसद संजय सेठ ने भी जवानों से हॉस्पिटल में जाकर मुलाकात की। घायल जवानों में सीआरपीएफ कोबरा और झारखंड पुलिस के जवान शामिल है। सूत्रों के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। गंभीर रूप से घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया। वहाँ से एम्बुलेन्स से मेडिका अस्पताल ले जाया गया। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि  जवान इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, और सभी जवान पैदल थे।इसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ। इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। काफी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है और नक्सलियों के खिलाफ बडे पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार महाराज प्रमाणिक का दस्ता इलाके में सक्रिय है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। जिस इलाके में माओवादियों ने धमाके कर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की, वहां पर चुनाव समाप्ति के ठीक दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था। उल्लेखनीय है कि भाकपा माओवादियों का सुप्रीमो नंबला केशवराव उर्फ बसवाराज झारखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए सरायकेला-खरसांवा के इलाके में बैठक कर चुका है। बसवाराज ने इसकी जिम्मेदारी 25 लाख के ईनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल को दी है। मिलिट्री कमीशन में अनल को प्रमोशन दिया गया है। अनल वर्तमान में 15 लाख के ईनामी महाराज प्रमाणिक व दस लाख के ईनामी अमित मुंडा के साथ इलाके में कैंप कर रहा है।इन्हीं नक्सलियों के द्वारा इस इलाके में पुलिस पर लगातार हमला किया जा रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.