City Post Live
NEWS 24x7

लड़की से छेड़छाड़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, तेजस्वी ने की कड़ी निंदा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के जहानाबाद से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ मनचले लड़की से छेड़छाड़ कर रहे हैं, और उसके कपड़े उतार रहे हैं। वीडियो से पता चलता है कि पांच लड़के लड़की चारों ओर से दबोच रखे हैं और उसके साथ वहशीपना कर रहे हैं। कुछ लड़के वीडियो बना रहे हैं। लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही है और उनसे छोड़ने की अपील कर रही है। वह भइया-भइया कहते हुए रहम की भीख मांग रही है।इस मामले में आईजी नैयर हसनैन खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बतया कि छेड़छाड़ मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल की रात पुलिस को वीडियो मिला। हालांकि इस वीडियो से लड़की की पहचान नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन फरार हैं। आईजी ने बताया कि नाबालिग अब भी पुलिस के पास नहीं आई है। जिस फोन से वीडियो बनाया गया वो फोन बरामद कर लिया गया है।Tejaswi yadavबिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। वीडीयो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.