City Post Live
NEWS 24x7

जब स्थितियां बिगड़ी, तब केंद्र सरकार ने सारा निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया : रामेश्वर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव,  रांची: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखं  के वित्त मंत्री रामेश्वर उराव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। उरांव ने कहा कि लॉक डाउन को लेकर जब स्थितियां बिगड़ी, तब केंद्र सरकार ने सारा निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया। लॉक डाउन अगर हड़बड़ी में नहीं किया जाता एवं समय दिया गया होता तो सभी प्रवासी मजदूर, कामगार ,विद्यार्थी सही सलामत अपने घर वापस आ जाते और हम राज्य में अपने लोगों का ख्याल रख पाते । सभी लोग यही कह रहे हैं कि अपनी जिम्मेदारियों को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर छोड़ दिया है । जिसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत के मजदूर अभी बेरोजगार हो गए हैं। उन्हें सीधा नगद पैसा मदद करने की जरूरत है। अगर उनके पास पैसे रहेंगे तो वह खर्च करेंगे और अर्थशास्त्र का साधारण नियम है जब खर्च होगा तो मांग बढ़ेगी। मांग बढ़ेगी तो आपूर्ति के लिए उत्पादन होगा। इस प्रकार लोगों को रोजगार भी मिलेंगे । महिलाओं एवं पुरुषों को  पैसा दिया जाना चाहिए। सभी के पास बैंक एकाउन्ट है, केन्द्र सरकार सीधे उनको पैसा दे। उन्होंने कहा कि जो आर्थिक पैकेज दिए गए हैं वह जनवरी माह में ही बजट का हिस्सा है। गरीब लोगों को लोन की बात कही गई लेकिन यह फरमान व्यावाहारिक नहीं है। क्योंकि पहले भी प्रधानमंत्री ने औद्योगिक घरानों के लिए फरमान जारी किया था कि हर उद्योगपति अपने मजदूरों को भोजन कराएं, उनकी सुरक्षा करें और उन्हें तनख्वाह भी दे। लेकिन वह फरमान उद्योगपतियों ने स्वीकार नहीं किया। जिसके वजह से सभी मजदूरों की स्थिति खराब हुई।
झारखंड सरकार की तैयारियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हम अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह से जवाबदेह हैं। हमारे आने वाले प्रवासियों को हम अस्पताल में, एकांतवास सेंटर कर रहे हैं, घरों में कोरेनटाइन कर रहे हैं, भोजन करा रहे हैं। मनरेगा के तहत हम छह लाख लोगों को रोजगार दे दिए हैं। बरसात आने वाला है। सीमित साधनों के साथ हमें आगे बढ़ना है। हमने केन्द्र की सरकार से मांग किया है कि मनरेगा का काम 100 दिन से बढ़ाकर 200 दिन किया जाए। हम कृषि क्षेत्र में दो गज दूरी के माध्यम से, निर्माण उद्योग में काम कर रहे हैं । हमने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखा है एवं निवेदन किया है कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है। नई फसल  दिसंबर महीने में आएगी तब तक केंद्र की सरकार छह महीने हमारे लोगों को राशन उपलब्ध कराए। केन्द्र की सरकार हमारी सहायता करे क्योंकि संक्रमण के इस दौर में राजस्व संग्रहण में भारी कमी हुई है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत सोच समझकर और चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, चुनाव के पर्यवेक्षक पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उराँव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में रणनीति बन रही है। इस बाबत आठ जून को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधयकों की बैठक बुलाई गई है। हमारा उम्मीदवार जमीन का कार्यकर्ता है। जल जंगल, जमीन पर, झारखंड सरकार के कोरोना संक्रमण में कार्यों को देखते हुए, विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज पर गठबंधन के साथियों को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त करने की पूरी कोशिश करेगी। अपार धन संग्रह भी कर लिया है। इसके कई उदाहरण भी सामने हैं। भाजपा के चरित्र किसी से छिपी हुई नहीं है लेकिन झारखंड में इनकी दाल गलने वाली नहीं है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव की दोनों सीटों पर हमारी विजय सुनिश्चित है।
प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने कहा कि कठोर लॉक डाउन और कोरोना संकट से निपटने के मामले में हुई चूक की वजह से संक्रमण का प्रसार भी नहीं रुका और सकल घरेलू उत्पाद औंधे मुंह गिर गया। साथ ही अर्थव्यवस्था तबाह हो गई ।बजाज ने यह भी कहा है कि बहुत सारे महत्वपूर्ण लोग बोलने से डरते हैं और ऐसे में हमें सहिष्णु और संवेदनशील रहने को लेकर भारत में कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। राहुल गांधी के लगातार बयानों से यह स्पष्ट हो चुका है कि उनकी बातें पूरी तरह से सही साबित हो रही हैं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता छोटू, सन्नी टोप्पो, रवीन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.