सिटी पोस्ट लाइव, रांची: रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। वह अपनी पत्नी के साथ नगर निगम अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने सभी आम नागरिकों से अपील की कि जो भी नागरिक कोविड-19 वैक्सीन लेने की अहर्ता रखते हैं, वह वैक्सीन अवश्य लें। यह वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में हम सब मिलकर कोरोना को हराएं और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन का दोनों डोज अवश्य लें और दोनों डोज लेने के बाद भी मास्क का उपयोग करें। साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को धोएं। दो गज की दूरी भी सुनिश्चित करें।
Read Also
Comments are closed.