City Post Live
NEWS 24x7

रामगढ़ में लॉक डाउन का पालन कराने को मुस्तैद रही पुलिस

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: झारखंड सरकार ने वीकेंड पर 36 घंटे का संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसका पालन कराने के लिए रामगढ़ जिले में पुलिस हर चौक पर मुस्तैद रही। शहर के सुभाष चौक, चट्टी बाजार, पटेल चौक, बाजार टांड़ के अलावा नईसराय मोड़ पर भी पुलिस पूरे दिन लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कार्रवाई करती रही। सुभाष चौक पर यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार ने खुद कमान संभाली थी। इसके अलावा एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पूरे दिन गश्त लगाती रही। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम 5:00 बजे भी सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया था। ताकि लोग संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान अपने घर से बाहर ना निकलें। हालांकि, इस दौरान फोर व्हीलर और बाइक पर सवार लोग बाहर निकले। उन्हें पुलिस की सख्ती का भी सामना करना पड़ा। पूरे दिन पुलिस लोगों को वापस घर लौटाती रही।

 इस दौरान इमरजेंसी सेवा जिसमें एंबुलेंस, दवा विक्रेता, अस्पतालों के कर्मचारी और उद्योग धंधों में कार्यरत कर्मचारियों को पुलिस की ओर से छूट मिली थी। दिन में स्थानों पर पुलिस को डंडे का भय भी लोगों को दिखाना पड़ा। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन कोरोना के संक्रमण के रोकथाम के लिए ही किया गया है। सोमवार से लेकर शनिवार तक बाजार खुले हैं। 36 घंटे के लॉकडाउन का पालन हो, इसके लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.