City Post Live
NEWS 24x7

केंद्र से झारखंड को अब तक मिले वैक्सीन के 7654340 डोज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में कोरोना के वैक्सीन का संकट बरकरार है। इस वजह से राज्य के कई इलाकों में टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार से झारखंड को अब तक 7654340 डोज वैक्सीन प्राप्त हुआ है। इसमें कोवैक्सीन के 1380480 डोज और कोविशिल्ड के 6273860 डोज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में आठ जुलाई तक 7546708 लोगों को वैक्सीन का डोज लगा दिया गया है। इसमें 6299832 लोगों को पहली डोज और 1246876 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झारखंड में वैक्सीन का कुल 27240 (-0.36 फीसदी) डोज बर्बाद हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोविशिल्ड की कुल 29270 डोज उपलब्ध है। साथ ही कोवैक्सीन की कुल 17940 डोज उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 जुलाई तक झारखंड को तीन लाख से ज्यादा डोज केंद्र सरकार से प्राप्त होंगे। रांची जिले में शुक्रवार को सात वैक्सीनेशन सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। रांची को सिर्फ 1000 डोज वैक्सीन ही मिला था। शुक्रवार को शहर के बहुत ही कम केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लोगों को निराश होकर टीकाकरण केंद्रों से लौटना पड़ रहा है।

इस वजह से प्रोजेक्ट हाउस, हाई कोर्ट, विधानसभा, एजी ऑफिस, मिलिट्री हॉस्पिटल और बंदोबस्त कार्यालय में ही टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि वैक्सीन की मांग को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि हमें जल्द से जल्द वैक्सीन का और डोज प्राप्त हो जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.