City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में आज फिर 240 कोरोना पॉजिटिव, 02 मौत, मामले बढ़कर हुए 7001

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड में गुरुवार को रात 9 बजे तक 240 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज जमशेदपुर में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हो गई। आज के ताजा मामलों में राजधानी रांची में 134, धनबाद में 33, जमशेदपुर में 30, पलामू में 20, रामगढ़ में नौ, लोहरदगा में तीन नए मरीज मि‍ले हैं। इधर गुरुवार को रांची के रिम्‍स में 896 कोरोना संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। इनमें 729 निगेटिव मिले हैं। आज यहां 163 कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इनमें रिम्‍स में 57, आइडीएसपी रांची में 77, पलामू में 20 और रामगढ़ में 09 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज अभी तक पूरे राज्‍य में 240 नए मामले म‍िले हैं। 126 स्‍वस्‍थ हुए हैं, जबकि दो की मौत हुई है।

अन्य राज्यों की तरह कोरोना का संक्रमण झारखंड में भी थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां संक्रमित होनेवाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही और पुराने रिकार्ड टूट रहे हैं। बुधवार को पूरे राज्य में पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामले 500 के पार हो गए। बीते दिन कुल 518 नए मामले मिलने के बाद गुरुवार को भी राज्य में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जमशेदपुर में दो और कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात है कि गुरुवार को विभिन्न जिलों में कई मरीज स्वस्थ भी हुए। रांची में पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

गुरुवार को झारखंड में मिले 240 कोरोना संक्रमित

  1. रांची में 134
  2. धनबाद में 33
  3. जमशेदपुर में 30
  4. पलामू में 20
  5. रामगढ़ में 09
  6. लोहरदगा में 03

गुरुवार को शाम तक ही मिल चुके थे दो सौ से अधिक नए संक्रमित

झारखंड में गुरुवार को भी शाम तक दो सौ मरीजों की पहचान हो चुकी थी। सबसे अधिक रांची में मरीजों के मिलने की सूचना है। इसके अलावा पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, जमशेदपुर आदि जिलों में भी नए संक्रमित मिले हैं। वहीं गुरुवार को मंडलकारा के दो कैदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर, जमशेदपुर के टीएमएच में इलाजरत टाटा स्टील के 57 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। टीएमएच में ही सोनारी के एक वृद्ध की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

कोरोना संक्रमण के लगातार टूट रहे रिकार्ड, जमशेदपुर में 02 की मौत

  • नए मामले : 240
  • गुरुवार को हुई मौत : 02
  • एक दिन पूर्व मिले मामले : 518
  • सक्रिय मरीज : 3834
  • अब तक स्वस्थ : 3048
  • कोरोना के कुल मामले : 7001
  • अबतक मौत : 79
  • अबतक हुई जांच : 2,36,731

एक दिन पूर्व बुधवार को राज्य में मिले थे रिकार्ड 518 नए केस

राज्य में लगातार दस दिनों से 200 से अधिक मामले मिल रहे हैं। बुधवार को तो रिकार्ड 518 नए मामले सामने आए। इससे अब सक्रिय मरीजाें की संख्या बढ़कर 3834 हो गई है। वहीं, कोरोना के अबतक मिले कुल मामले 6961 हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें 3048 स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि राज्य में अबतक 79 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड विधानसभा 27 तक रहेगा सील

झारखंड विधानसभा 27 जुलाई तक सील रहेगा। साथ ही 31 जुलाई तक विधानसभा समितियों की बैठकें स्थगित रहेंगी। विधानसभा सचिवालय ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह फैसला लिया है। विधानसभा परिसर को सेनिटाइज करने का भी आदेश दिया गया है। दो विधायक सीपी सिंह तथा मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया। बता दें कि सीपी सिंह पिछले दिनों एक बैठक में शामिल होने विधानसभा पहुंचे थे।

अब प्रत्येक दिन 200 से अधिक मरीज

  • 13 जुलाई – 204
  • 14 जुलाई – 268
  • 15 जुलाई – 330
  • 16 जुलाई – 229
  • 17 जुलाई – 305
  • 18 जुलाई : 289
  • 19 जुलाई : 200
  • 20 जुलाई : 222
  • 21 जुलाई : 422
  • 22 जुलाई : 518

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.