City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कोरोना पॉजिटिव के 59 नए मामले आए सामने, आंकड़ा बढ़कर हुआ 840….

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : राँची: राज्य में 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसे मिलाकर अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 840 हो गई है। साथ ही 390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं राज्य में इस समय कोरोना के कुल 444 एक्टिव केस है झारखंड में मिले नए मरीजों में जमशेदपुर से 13, कोडरमा से 13, गढ़वा से 10, सिमडेगा से 9, हजारीबाग से 4, गुमला और खूंटी से 3-3, रांची से 2, लातेहार और पलामू से एक-एक मरीज शामिल है। राजधानी रांची में एक मरीज की मौत के बाद उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर राज्य भर में कोरोना से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 6 हो गया है।

झारखंड में कोरोना की स्थिति

जिला पॉजिटिव मौत स्वास्थ्य
राँची 143 3 120
बोकारो 24 1 15
हजारीबाग 80 0 52
धनबाद 69 0 10
गिरिडीह 18 1 11
कोडरमा 59 1 29
सिमडेगा 36 0 13
देवघर 5 0 5
गढ़वा 72 0 58
पलामू 26 0 17
लातेहार 14 0 7
जामताड़ा 2 0 2
गोड्डा 1 0 1
दुमका 4 0 2
पू० सिंहभूम 149 0 29
लोहरदगा 6 0 2
रामगढ़ 49 0 10
प० सिंहभूम 15 0 3
गुमला 25 0 0
सरायकेला 18 0 0
चतरा 1 0 1
पाकुड 5 0 3
खूंटी 8 0 0
साहेबगंज 3 0 0
कुल 840 6 390

झारखंड में अब तक कुल 90288 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 77641 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 76814 नेगेटिव पाए गए हैं। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है इसके अलावा पांच निजी लैब में कोरोनावायरस की जांच शुल्क के साथ की जा रही है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स सहित एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है। राज्य भर में कुल 283551 होम कोरनटाइन और 83470 लोग कोरनटाइन सेंटर में रखे गए हैं।

ये भी पढ़े : कोरोना को लेकर लोगों में दिखा अन्धविश्वास, कोरोना माई की पूजा करते दिखी महिलाऐं

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.