City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में 1616 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव, 404 हुए स्वस्थ

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखण्ड राज्य में मंगलवार तक कुल 1616 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक-01 पुलिस उपाधीक्षक-10, पुलिस निरीक्षक स्तर के 17 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 135 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 02 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 178 पदाधिकारी, आशुसअनि-05, हवलदार-176, आरक्षी चालक-982, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी-54 और 56 गृहरक्षक संक्रमित हुये हैं। वर्तमान में राज्य के कुल 1211 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी संक्रमित हैं। झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-2 के एक अनिस की मृत्यु 26 जुलाई को हो गई है। कोविड-19 से संक्रमित 404 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय की ओर से  प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने मंगलवार को  दी ।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.